NCR NEWS

गाजियाबाद से बड़ी खबर बलराम एनकाउंटर की जाँच के आदेश, नगर मजिस्ट्रेट को बनाया गया जांच अधिकारी

गाज़ियाबाद के चर्चित बलराम एनकाउंटर की जाँच के आदेश दिए गए है। गाज़ियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच 20 सितंबर 2025 को हुई मुठभेड़ में अपराधी बलराम गोली लगने से घायल हो गया था, बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बलराम बुलन्दशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

इस मामले में थाना वेव सिटी, गाजियाबाद में बलराम और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस उपायुक्त ग्रामीण की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश पर इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी गाजियाबाद ने नगर मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

नगर मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी है कि इस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष जानकारी या साक्ष्य जैसे लिखित दस्तावेज, फोटो, ऑडियो या वीडियो या मौजूद है, तो वे 28 सितंबर से 12 अक्टूबर 2025 के बीच सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में आकर बयान दर्ज करा सकते हैं।
इसके लिए मोबाइल नंबर 9415425932 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

गौतम नगर पुलिस कमिश्नर ने धूप में ड्यूटी कर रहे अपने पुलिसकर्मियों को शीतल पेय पदार्थ का कराया वितरण

First Opinion News

निक्की हत्या मामले मे एक और अभियुक्ता गिरफ्तार,पुलिस कस्टडी से भगने की कोशिश के दौरान अभियुक्त को लगी गोली 

First Opinion News

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता दिवस का आयोजन

firstopinion

Leave a Comment