NCR NEWS

पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में 3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्ज़े से 2.90 लाख रुपये नकद व हाइड्रा बरामद।

नोएडा थाना फेस-2 पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बिक्री से प्राप्त 2,90,000 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त हाइड्रा मशीन बरामद की है।

थाना फेस-2 पुलिस को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-83 मेट्रो स्टेशन के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार 3 अभियुक्तों में गुफरान राकेश और दिनेश शामिल है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे ऐसी कंपनियों को निशाना बनाते थे जहाँ सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती थी। अभियुक्त दिनेश अपनी हाइड्रा मशीन की मदद से कंपनी में रखे केबल तारों के बंडल चोरी कर लेता था। इसके बाद ये लोग उन तारों को मजबूरी का बहाना बनाकर सस्ते दामों में बेच देते थे। बेचकर मिली रकम को आपस में बांट लेते थे। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से इस तरह की और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है

Related posts

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी ई-बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, गौतमबुद्धनगर में चलाई जाएंगी 100 इलेक्ट्रीक बस।

First Opinion News

नोएडा के प्रमुख पार्कों व सार्वजनिक स्थानों का होगा जीर्णोद्धार, स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर अहम बैठक

First Opinion News

13 तारीख़ को अनंगपुर मे होने वाली महापंचायत में शामिल होगा भारतीय किसान यूनियन (भानु)

First Opinion News

Leave a Comment