NCR NEWS

नोएडा और बिठूर नगर पंचायत मिलकर बनाएँगे स्वच्छ भारत मिशन 2.0 को सफल

 नोएडा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Sehar Jodi) पहल के तहत नोएडा प्राधिकरण और बिठूर नगर पंचायत, कानपुर के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बड़े शहरों को छोटे शहरों के साथ जोड़कर अनुभव साझा करना, क्षमता निर्माण करना और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व नगरीय स्वच्छता सेवाओं को बेहतर बनाना है।

समझौते के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।

ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में बेहतर प्रथाओं का साझा करना।

बिठूर नगर पंचायत में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली का संचालन।

वैज्ञानिक ढंग से अपशिष्ट के प्रसंस्करण और निस्तारण की व्यवस्था विकसित करना।

नागरिक सहभागिता और जनजागरूकता अभियानों का आयोजन।

स्वच्छता सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए तकनीकी और प्रबंधन सहयोग।

नोएडा प्राधिकरण अपनी जिम्मेदारी के तहत स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े अनुभव, समाधान साझा करेगा, साथ ही कार्य योजनाओं व प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मार्गदर्शन भी देगा।

वहीं, बिठूर नगर पंचायत नोएडा से प्राप्त सुझावों को स्थानीय स्तर पर लागू करेगा और स्वच्छता प्रबंधन योजनाओं का क्रियान्वयन निश्चित करेगा।

यह समझौता दोनोें शहरों के बीच सहयोग को मजबूत करेगा और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लक्ष्यों की प्राप्ति में मददगार साबित होगा

इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्वास्थ्य, एमई, एचओडी, अन्य अधिकारी एवं बिठूर नगर पंचायत की ओर से अधिशासी अधिकारी, अध्यक्ष एवं स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

जनसुनवाई में डीएम ने कहा, हर शिकायत का होगा निस्तारण

First Opinion News

13 तारीख़ को अनंगपुर मे होने वाली महापंचायत में शामिल होगा भारतीय किसान यूनियन (भानु)

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शुरू किया गया आधुनिक क्रेच,महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मिलेगी राहत।

First Opinion News

Leave a Comment