NCR NEWS

मुख्यमंत्री ऋण योजना को सफल बनाने मे बैंक करें सहयोग लाभार्थियों को योजनाओं के बताएं फायदे, जिलाधिकारी

गाजियाबाद विकास भवन में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान में ऋण उपलब्ध कराने एवं बैंको द्वारा साख-जमा अनुपात को बढ़ाने के सम्बंध में समीक्षा बैठक हुई।

लाभार्थियों को योजना के लाभों के बारे में जागरूक करे

 जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपद को प्राप्त 2000 के लक्ष्य को शत—प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि कैम्प लगवाकर लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होने कहा कि उक्त योजना से कोई भी पात्र व्यक्ति छुटना नहीं चाहिए, इसलिए योजना का अधिक से अधिक प्रचार—प्रसार करते हुए लोगों को योजना की पूर्ण जानकारी देते हुए योजना के लाभों के बारे में जागरूक करें।

प्र​गति के सम्बंध में प्रतिदिन की जायेगी वीसी

जिलाधिकारी ने कहा कि योजना के लक्ष्य को शत—प्रतिशत पूर्ण करने हेतु मेरे निर्देशन में प्रतिदिन सांय 6:30 बजे लक्ष्य प्राप्त करने वाले विभागों के साथ योजना की प्रगति के सम्बंध में वीसी की जायेगी। इस दौरान फैमली आईडी सहित अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में भी समीक्षा की जायेगी। इसलिए सभी विभाग मुख्यमंत्री की महत्वकांशी योजनाओं में प्राप्त लक्ष्यों को शत—प्रतिशत पूर्ण करने की दिशा में कार्य करें।

प्राप्त आवेदनों में यदि कोई त्रुटि रह जाती है तो आवेदक से उन त्रुटियों को करायें दूर

उन्होने बैंकों को भी निर्देशित किया कि सरकारी योजनाओं पर बैंक सकारात्मकता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। आवेदकों द्वारा किये गये आवेदनों में यदि कोई त्रुटि रह जाती है तो आवेदक से उन त्रुटियों को पूर्ण करायें। उन्होने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने वाले सभी ईओ’स, सम्बंधित विभाग बैकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करायें।

बैठक के दौरान अध्यक्ष ने साख-जमा अनुपात की गहन समीक्षा की तथा आगामी तिमाही में उन बैंकों के साख-जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए बैंकवार रणनीति बनाने को कहा जिनका अनुपात 60% से कम है। बैंकों के जिला समन्वयक डेटा उपलब्ध कराने में असमर्थ थे, इसलिए अध्यक्ष ने एल.डी.एम. को ऐसे बैंकों से समेकित तर्क और रणनीति तैयार करने तथा आगामी तिमाही में साख-जमा अनुपात बढ़ाने के लिए संकलित डेटा और कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में आईएएस अयान जैन (ट्रेनी), अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव,अग्रणी जिला प्रबंधक बुद्ध राम, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related posts

Muzaffar Nagar:कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को भेट दिए गए शस्त्र 

First Opinion News

Ghaziabad News:सामाजिक कार्य करने वाले युवाओं को मिलेगा विवेकानन्द यूथ अवार्ड।

First Opinion News

नोएडा को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में देश में मिली 8वीं रैंक।

First Opinion News

Leave a Comment