NCR NEWS

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए एक और मौका फिर खुलेंगे पंजीकरण।

यूजी-पीजी में एडमिशन के लिए 2 सितंबर से फिर शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन।

मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से परिसर और संबद्ध कॉलेजों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के बीच एक बार फिर पंजीकरण का मौका दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से 2 सितंबर से पंजीकरण दोबारा खोले जाने की तैयारी है।

विश्वविद्यालय की ओर से इसकी विस्तृत जानकारी मंगलवार को जारी की जाएगी । पहले चरण में पंजीकरण से वंचित रह गए विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया के माध्यम से दोबारा अवसर मिलेगा। पंजीकरण के बाद विश्वविद्यालय की ओर से ओपन मेरिट जारी की जाएगी।

यूनिवर्सिटी में यूजी-पीजी में तीसरी मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। तीसरी मेरिट के प्रवेश सोमवार से शुरू हुए और मंगलवार को इसकी अंतिम तिथि है। सोमवार शाम तक करीब 64,831 एडमिशन कन्फर्म हो चुके थे। तीसरी मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को मंगलवार शाम तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार, विभिन्न पाठ्यक्रमों में पहली मेरिट के आधार पर प्रवेश भी सोमवार से शुरू हो चुके हैं।

Related posts

नोएडा में स्कूल बस पलटी। बाल बाल बचे छात्र-छात्रायें

firstopinion

नोएडा अथॉरिटी, लेट आने वाले सभी कर्मचारियों का कटा एक दिन का वेतन

First Opinion News

श्रमिक दिवस पर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम ।

First Opinion News

Leave a Comment