NCR NEWS

बादलपुर पुलिस ने दिखाई तत्परता, लापता बच्चों को खोजकर सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।

 

पुलिस का मानवीय चेहरा।

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पर परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि, उनके दो बच्चें कहीं खो गए है, और बहुत ढूढ़ने पर भी नहीं मिले। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए दो मासूम भाई-बहन को महज कुछ घंटों में सकुशल तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चों को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार 31 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी कि उसके दो बच्चे 6 वर्षीय पुत्र और 10 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर तलाश की। अथक प्रयास के बाद दोनों बच्चों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों बच्चे बिना बताए ही घर से निकल गए थे। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने खोए हुए बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने थाना बादलपुर पुलिस की प्रशंसा की।

Related posts

नोएडा पहुँचे एसपीजी अधिकारी, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

firstopinion

लंबित कम्युनिटी हॉल के निर्माण को हरी झंडी मिलने पर किसानों ने किया मुख्य कार्यपालक अधिकारी का सम्मान।

First Opinion News

भारतीय किसान यूनियन मंच ने किया अपनी कार्यकारिणी में बदलाव

First Opinion News

Leave a Comment