नोएडा पुलिस द्वारा 3 वांछित अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इन अभियुताओं पर घरों मे काम करने के दौरान चोरी कि घटनाओं को अंजाम देने के आरोप है। विगत 29 जून को क्लियो काउंटी सोसायटी सेक्टर-121, निवासी पीड़िता ने ,थाना फेस 3 मे चोरी कि शिकायत दर्ज़ कराई थी। फेस-3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा 3 महिला अभियुक्तों गीता देवी,शालू,शिवानी को गिरफ्तार किया है। इन महिला अभियुक्तों कब्जे से आभूषण पीली धातू का टिक्की नुमा कुल वजन 16.60 ग्राम बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्ता घरो में घरेलू सहायिका बनकर काम करती थी। और मौका पाकर घर से गहने व पैसे चोरी कर लेती थी।
