NCR NEWS

Noida News :नवरात्री के मौके पर नोएडा में होगा डांडिया धमाल 2026।

नोएडा नवरात्रि के अवसर पर नोएडा में ‘डांडिया धमाल 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन को लेकर गुरुवार को नोएडा में आयोजकों ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

आयोजकों के अनुसार डांडिया धमाल 2026 का आयोजन 16 से 18 अक्टूबर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो), सेक्टर-62, नोएडा में किया जाएगा।

कार्यक्रम प्रत्येक दिन शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि दर्शकों के लिए प्रवेश शाम 6 बजे से रहेगा। आयोजन में प्रतिदिन करीब 1000 से 1500 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजन पारंपरिक नवरात्रि डांडिया एवं गरबा की थीम पर आधारित होगा। लाइव डांडिया और गरबा नाइट के माध्यम से लोगों को गुजरात एवं देश की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने के साथ परिवार और युवाओं के लिए मनोरंजन का विशेष मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

सपना चौधरी की विशेष प्रस्तुति।

आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 17 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी की लाइव प्रस्तुति होगी। उनकी प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और पारंपरिक डांडिया-गरबा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

प्रेसवार्ता में आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन स्थल पर प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की योजना बनाई गई है।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए संबंधित प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सहायता ली जाएगी साथ ही महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।

Related posts

प्राइवेट एप से लोन लेने वालों के साथ करते थे ठगी,6 अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

नोएडा मीडिया क्लब में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा विशेष सत्र का आयोजन,पत्रकारों को तनावमुक्त जीवन के लिए दिए टिप्स

First Opinion News

लोनी रोड साइट-2 में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के मद्देनज़र यूपीसीडा की सक्रिय पहल

First Opinion News

Leave a Comment