NCR NEWS

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली जान से मारने की धमकी।

बीजेपी विधायक को फोन पर मिली बम से उडाने की धमकी।

गाजियाबाद लोनी बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को रक्षाबंधन के दिन फोन कर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।

धमकी भरी कॉल के बाद विधायक के समर्थक ने लोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार नन्दकिशोर गुर्जर को 28 अगस्त की दोपहर एक अज्ञात नंबर से कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने घर में घुसकर बम से उड़ा देने की धमकी दी।

विधायक समर्थकों के अनुसार कॉलर द्वारा विधायक को करीब 20 बार कॉल की गई, इसके बाद विधायक समर्थकों द्वारा लोनी थाने में एफआईआर दर्ज़ कराई गई।

एसीपी लोनी के अनुसार अज्ञात कॉल संभल से आया है, पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है, आरिपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच लोनी विधायक की सुरक्षा बड़ा दी गई है।

Related posts

Noida News:बरौला RCC सड़क निर्माण कार्य में क्षेत्रवासियों ने बताई कई कमियां ,अधिकारीयों ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन।

First Opinion News

UP News:वृंदावन में बनेगा प्रदेश का पहला ई-बस पोर्ट, नवंबर में शुरुआत होगा निर्माण कार्य।

First Opinion News

बृहस्पतिवार को फाइनल के लिए भिड़ेंगी मुजफ्फर नगर लायंस और मथुरा योद्धास

First Opinion News

Leave a Comment