National

BJP के 160 हाइटेक रथ RJD के 1000 टमटम

bjp rjd

पटना। राष्ट्रीय जनता दल बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रथ का मुकाबला टमटम से करेगा. जिस तरह अमित शाह एंड कंपनी रथ के जरिए चुनाव प्रचार करेगी, ठीक उसी तरह आरजेडी 1000 टमटमों के साथ 160 परिवर्तन रथों का मुकाबला करेगी.
लालू प्रसाद ने कहा, ‘लाउडस्पीकर से लैस कम बजट के टमटम गरीबों के लिए पार्टी का संदेश लेकर बिहार के अंदरुनी इलाकों में जाएंगे और बीजेपी को बेनकाब करेंगे.’

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने तुरहा जाति के सदस्यों की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, अमित शाह बिहार में ढोंग कर रहे हैं. उन्हें 2002 में गुजरात में किए पापों को धोना चाहिए .’ लालू प्रसाद ने बीजेपी के 160 हाईटेक रथों के लिए धन के स्रोत पर सवाल उठाया, जिन्हें शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दूत बताया है.

Related posts

केदारनाथ मार्ग में हेलीकॉप्टर क्रैश,7 लोगों की मौत 

First Opinion News

यूपी मे 4 आईपीएस अफसरों के हुए ताबदले 

First Opinion News

दर्शकों को पसंद आ रही है ,’हैदर’

firstopinion