National

कांग्रेस नेता थरूर ने की PM मोदी की तारीफ,

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि मोदी की पॉजिटिव एनर्जी से फॉरेन रिलेशंस को नया आयाम मिला है। इसे मानना होगा। बता दें कि पहले थरूर को मोदी की तारीफ के बाद पार्टी की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। उनको कांग्रेस के प्रवक्ता पद से भी हटा दिया गया था। लेकिन शशि थरूर उसके बाद भी समय-समय पर मोदी की तारीफ करते रहे हैं।
शुक्रवार को सी. राजामोहन की किताब ‘मोदीज वर्ल्ड, एक्सपेंडिंग इंडियाज स्फेयर ऑफ इन्फ्लुएंस’ के लॉन्च के मौके पर थरूर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने एक साल में 24 देशों की यात्रा की है। इस दौरान उन्होंने दुनिया में भारत पॉजिटिव इमेज बनाई है।’ हालांकि थरूर ने यह भी कहा कि मोदी यूपीए सरकार की नीतियों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने इंटरनेशनल योगा डे जैसे कार्यक्रम के जरिए दुनिया में योग को पहचान दिलाने के काम की भी तारीफ की।

Related posts

BJP से 6 साल के लिए निष्कासित, जसवंत

firstopinion

अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित कर सकते हैं मोदी

firstopinion

BJP के 160 हाइटेक रथ RJD के 1000 टमटम

firstopinion