National

बदायूं गैंगरेप: सीबीआई जांच हो, राहुल

Rahul-Gandhi-gi13579

बदायूं, एजेंसी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बदायूं में दो लड़कियों की बलात्कार के बाद फांसी पर लटकाकर हत्या किए जाने की सीबीआई जांच की परिजन की मांग से सहमति जाहिर करते हुए कहा कि महिला की इज्जत की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती और पीड़ितों को न्याय दिया जाना चाहिए। उधर दूसरी ओर, मुख्यमंत्री अकिलेश यादव ने इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं।

राहुल ने बदायूं के कटरा सादतगंज में गत मंगलवार को सामूहिक बलात्कार के बाद फांसी पर लटकाई गई लड़कियों के परिजन से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मैंने परिवार से बात की है और दोनों लड़कियों के पिता ने मुझसे कहा है कि क्षतिपूर्ति से उनका कुछ नहीं होने वाला है। हमारी जो बच्चियां है उनकी इज्जत है, वह पैसे से वापस नहीं मिलेगी। उनका (दोनों लड़कियों के पिता) कहना है कि वह न्याय चाहते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा परिजन ने यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस उनको न्याय नहीं दे सकती है। इस घटना में यहां के लोग भी शामिल हैं। मैं इस बात से सहमत हूं कि महिला की इज्जत की कोई कीमत नहीं (लगाई जा सकती) होती। यहां पर न्याय की जरूरत है। मैं सीबीआई जांच की उनकी मांग से सहमत हूं। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से भी ज्यादा जरूरी यह है कि न्याय मिलना चाहिए। जिन्होंने यह गलत काम किया है उन्हें पता लगना चाहिए कि हिन्दुस्तान में ऐसा काम नहीं किया जा सकता।

इसके पूर्व, राहुल कटरा सादतगंज में पीड़ित परिजन से मुलाकात करने गए। करीब 25 मिनट तक बातचीत करने के बाद वह उस बाग के पेड़ के पास भी गए जिस पर बुधवार को दोनों लड़कियों के शव फांसी पर लटकते पाए गए थे। राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा और पार्टी प्रान्तीय अध्यक्ष निर्मल खत्री भी थे।

 

Related posts

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

firstopinion

जनरल सुहाग बने नए थलसेना प्रमुख

firstopinion

नियमितीकरण की मांग को लेकर गेस्ट टीचर्स धरना पर

firstopinion