National

उत्‍पीड़न से तंग आकर 4 महिला खिलाडि़याें ने खाया जहर, एक की मौत

07_05_2015-07keral-suicedeपुन्नामाड़ा। भारतीय खेल प्राधिकरण के जल क्रीड़ा केंद्र में प्रशिक्षु चार खिलाड़ियों ने सीनियरों द्वारा कथित तौर पर उत्पीड़न के चलते गुरुवार तड़के एक जहरीला फल खाकर आत्महत्या की कोशिश की जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि तीन अस्पताल में है। उधर, खेलमंत्री ने कहा है कि साइ एथलीटों के खुदकुशी के प्रयास के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इन लड़कियों ने साइ महिला होस्टल के भीतर दोपहर तीन बजे के करीब जहरीला फल ‘ओथालांगा’ खाया। उन्हें शाम सात बजे अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई। ये लड़कियां पुन्नामाडा के करीब साइ के जलक्रीड़ा केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ सीनियर उनका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। होस्टल के वार्डन ने हालांकि इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें लड़कियों के बेहोश होने के बाद ही उनकी हालत का पता चला और होस्टल में किसी ने उनका उत्पीड़न नहीं किया है। नाराज रिश्तेदारों ने कहा है कि मामले की जांच का तुरंत आदेश नहीं दिया गया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग का घेराव करेंगे और मृतका का अंतिम संस्कार भी नहीं करेंगे। उधर, केरल में साइ एथलीटों के खुदकुशी के प्रयास में एक लड़की की मौत के बाद खेलमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय खेल प्राधिकरण से किसी के दोषी पाये जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोनोवाल ने कहा कि कानून अपना काम करेगा लेकिन मैं यही कहना चाहता हूं कि यदि भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से कोई भी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मैं केरल में हुई इस घटना से काफी दुखी हूं। जिस लड़की की मौत हुई है वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी। यह देश, साइ और खेल जगत को बड़ा नुकसान है। मैं शोकाकुल परिवार को सांत्वना देता हूं और हरसंभव मदद का वादा भी। खेलमंत्री ने एक बयान में कहा कि तीन लड़कियों का इलाज चल रहा है। मैं उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related posts

अवैध पार्किंग चलाने वालो पर गुण्डा एक्ट एवं गैगेस्टर के तहत हो कार्रवाई -डीएम

firstopinion

अलविदा मारुती 800

firstopinion

बरेली में ‘झुमका’ नहीं ‘सबका’ गिरना तय: मोदी

firstopinion