NCR NEWS

जिला प्रशासन द्वारा नियमों के विरुध्द खनन करते पाये जाने पर 3 पोकलेन और जेसीबी ज़ब्त, पट्टेदार के विरुध भी हो सकती है कर्रवाई

गौतमबुद्ध नगर जनपद में खनन के संबंध में बड़े स्तर पर गहनता के साथ कराई गोपनीय जांच। जांच के दौरान 11 डंपर ओवर लोडिंग करने पर किया गया चालान। 3 पोकलेन मशीन तथा एक जेसीबी ज़ब्त की गयी है । जनपद के तीनों उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में टीमों का गठन किया गया जिसमें उनके साथ संबंधित क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा खनन विभाग के अधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारी तथा थाने से अलग अन्य स्थानों का पुलिस बल टीमों में सम्मिलित था। उन्होंने बताया कि बनाई गई तीनों टीमों के द्वारा अलग अलग क्षेत्र में आज सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक लगभग 6 घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस संबंध में यह संज्ञान में आया कि एक पट्टे धारक द्वारा निर्धारित स्थान से अलग स्थान पर खनन किया जा रहा है। इस संबंध में तीन पोकलेन मशीन तथा एक जेसीबी मशीन मौके से जप्त कर ली गई है ।

और इस संबंध में यह जांच कराई जा रही है कि यह खनन निर्धारित स्थान से किया जा रहा था अथवा नहीं। यदि गलत स्थान से खनन पाया गया तो पट्टाधारक के विरूद्ध और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ साथ 11 डंपर ओवरलोडिंग में पकड़े जाने पर उनका चालान किया गया । अभियान को इतना गोपनीय रखा गया था कि संबंधित थाने को भी इसकी सूचना नहीं थी। अभियान पूरा होने पर संबंधित एस एच ओ को मौके पर बुलाकर पकड़े गए वाहनों के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण सुरक्षा का दिया सन्देश कहा,विकसित देश बनाने हेतु स्वदेशी उत्पादों का करें उपयोग

First Opinion News

अवैध उगाही का मामला में सिकंदराबाद थाने के 7 पुलिसकर्मी निलंबित।

मैक्स लिट्ल आइकन का फैशन शो

firstopinion