NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों को दी गयी श्रध्दांजलि

नोएडा वर्ल्ड डे ऑफ़ रेमेंब्रेन्स ऑफ़ रोड ट्रैफिक विक्टिम्स के अवसर आज जीआईपी मॉल नोएडा में अवस्थित गार्डन गैलेरिया मॉल परिसर में वर्ष 2016 में जनपद में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 382 व्यक्तियों की याद मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, निरीक्षक यातायात, यातायात पुलिस कर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर,और नोएडा वासियों द्वारा मोमबत्ती जलकर श्रध्दांजलि दी गयी । इस मौके पर 382 मोमबत्तियां प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि यातायात नियमों का पालन कर अपने जीवन को सुरक्षित रखे । उन्होने कहा कि हेलमेट पहन कर दोपहिया वाहन चलायें, सीट बेल्ट पहन कर ही वाहन चलायें, निर्धारित गति में ही वाहन चलायें।
साथ ही उपस्थित जन समूह को यातायात नियम पालन की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

जेवर के ग्राम नीमका में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल

firstopinion

आरुषि-हेमराज मर्डर केस: राजेश-नूपुर तलवार को उम्रकैद

firstopinion