NCR NEWS

गाज़ियाबाद, पुलिस मुठभेड़ में 2 अभियुक्त गिरफ्तार महिला के साथ लूट की वारदात को दिया था अंजाम।

गाजियाबाद सिहानी गेट थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान में 2 अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस के 2 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की रात सूचना मिली कि 15 अगस्त से पहले बस अड्डे से एक महिला को ऑटो में बैठाकर बहला-फुसलाकर उसके कानों के कुंडल छीनने वाले 4 अभियुक्त लोहियानगर की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने लोहियानगर रोड पर घेराबंदी कर ऑटो को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस टीम को देखते ही चारों अभियुक्त भागने लगे। पीछा करने पर उनके पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगनी जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

एसीपी नंदग्राम के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, दो कान के टॉप्स और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने ही बस अड्डे से महिला को ऑटो में बैठाकर टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर सी.ई.ओ नोएडा द्वारा किया गया पौधारोपण

First Opinion News

गौतमबुधनगर पुलिस द्वारा जन्माष्टमी के मद्देनज़र इस्कॉन मंदिर एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का किया गया निरीक्षण 

First Opinion News

अनोखे अंदाज़ में मनाया नया साल जरूरतमंदों को खिलाया खाना और बाँटे गर्म कपड़े

firstopinion

Leave a Comment