NCR NEWS

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय मे कैंसर जागरूकता केम्प का आयोजन जिले के 200 महिला पुलिस कर्मियों ने लिया भाग

 गौतमबुद्धनगर पुलिस और BHOR LIVING HUMANLY FOUNDATION द्वारा नोएडा सेक्टर 108 स्तिथ पुलिस आयुक्त कार्यालय नोएडा में महिला पुलिसकर्मियों के लिए “BREAST AND CERVIX CANCER” विषय जागरूकता केम्प का आयोजन किया गया। वीरवार को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने BHOR LIVING HUMANLY FOUNDATION के सहयोग से पुलिस आयुक्त कार्यालय के ऑडिटोरियम में महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Breast and Cervical Cancer) पर एक विशेष जागरूकता केम्प का आयोजन हुआ।

 प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. मीनू वालिया, वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट, ने उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों को स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के लक्षण, निदान, उपचार और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कैंसर की प्रारंभिक पहचान और नियमित स्वास्थ्य जांच पर बल दिया।

कैंसर से बचाव के लिए व्यावहारिक सुझाव, जैसे स्व-जांच तकनीक, स्क्रीनिंग के लाभ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी गई।

 विशेषज्ञ डाक्टर डा मनू वालिया द्वारा प्रतिभाग सभी शंकाओं का समाधान किया। इस सत्र में कैंसर से जुड़े मिथकों को भी वैज्ञानिक तर्क के माध्यम से समझाकर तोड़ने का का काम किया। यह आयोजन महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। इस तरह के सत्र न केवल जानकारी बढ़ाते हैं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस मौके पर एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह व एसीपी महिला सुरक्षा प्रशांली गंगवार समेत करीब 200 महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया,

Related posts

रॉन्ग साइड जाने से रोका तो ट्रैफिक कांस्टेबल पर पत्थर से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार।

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा में चलती कार में छात्रा के साथ गैंग रेप

firstopinion

स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की स्मृति में हुआ दंगल का आयोजन, विशिष्ठ अतिथियों ने कार्यक्रम में की शिरकत

First Opinion News

Leave a Comment