NCR NEWS

गाज़ियाबाद तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 206 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण।

 

गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

लोनी।


ज्याइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सदर।


मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 7 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी विकास कश्यप, एसडीएम सदर अरूण ​दीक्षित, तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर।


एसडीएम मोदीनगर अजित कुमार की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 93 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकार और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 206 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

Related posts

वेतन वृद्धि को लेकर अब शिव नादर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का धरना।

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा,बीटा-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

First Opinion News

नोएडा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों को दी गयी श्रध्दांजलि

firstopinion

Leave a Comment