NCR NEWS

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नोएडा मे होगा प्रदर्शनी का आयोजन

 

नोएडा मे विश्व फोटोग्राफी दिवस के मोके पर फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी (लगातार चौथी बार) नोएडा मे प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी मीडिया क्लब में आयोजित की जाएगी। फोटो एग्जिबिशन आगामी 19,20 और 21 अगस्त को प्रस्तावित है। फोटो एग्जिबिशन को लेकर आज नोएडा मीडिया क्लब में एक अहम बैठक का आयोजन हुआ। नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 19,20 और 21 अगस्त को होने वाली फोटो प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शहर के वरिष्ठ फोटो जर्नालिस्ट द्वारा अहम सुझाव दिए गए। बैठक के दौरान जेपी सिंह, मनोज वत्स समेत वरिष्ठ फोटो जर्नालिस्ट मनोहर त्यागी, सौरभ राय, आसिफ खान , रमेश शर्मा, गजेंद्र यादव, सुनील घोष एवं अरुण सिन्हा आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Related posts

पुलिस कमिश्नर द्वारा विभिन्न मल्टीनेशनल कम्पनीयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन ।

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाकों में निकाला गया फ्लैग मार्च।

First Opinion News

पत्रकार समाज का आइना, किसान-मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाएं मीडिया : चौधरी महेश सिंह तंवर।

First Opinion News

Leave a Comment