National

प्रयागराज मे पोक्सो अधिनियम पर कार्यशाला का आयोजन,460 मास्टर ट्रेनर देंगे प्रदेश के शिक्षकों को ट्रेनिंग

 

प्रयागराज राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने सामूहिक शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड की “चुप्पी तोड़-हल्ला बोल” परियोजना का आरंभ किया है। इस परियोजना के तहत, समाधान अभियान की संस्थापिका अर्चना अग्निहोत्री को पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए आमंत्रित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रयागराज में आयोजित किया गया जिसमें कई प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। ये प्रशिक्षक 460 मास्टर ट्रेनर तैयार करेंगे। ये मास्टर ट्रेनर उत्तर प्रदेश के हर ब्लॉक में जाकर शिक्षकों को पोक्सो अधिनियम के बारे में जागरूक करेंगे, ताकि प्रत्येक बच्चे को बाल यौन शोषण से बचाया जा सके। प्रशिक्षित विशेषज्ञ आगे चलकर बच्चों, शिक्षकों और समुदायों सहित एक बड़े वर्ग को शिक्षित और संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस सहयोगात्मक प्रयास का उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित वातावरण बनाना है, जहाँ बच्चे बिना किसी डर के आगे बढ़ सकें और अपनी पूरी क्षमता का विकास कर सकें।

Related posts

बीजेपी का होली मिलन समारोह

firstopinion

आयकर विभाग ने अब तक 3,185 करोड़ की बेनामी संपत्ति की ज़ब्त

firstopinion

राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के नये कार्यवाहक डी.जी.पी

First Opinion News

Leave a Comment