लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 5 तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित तहसीलदारों के नाम
1अमित यादव- तहसीलदार, संडीला (हरदोई)
2 कृष्ण कुमार मिश्रा – तहसीलदार, देवरिया
3 सौरभ कुमार – तहसीलदार, जौनपुर
4 रंजन वर्मा- तहसीलदार, गाजीपुर
5 अलख शुक्ला – तहसीलदार, प्रतापगढ़
सूत्रों के अनुसार सभी तहसीलदारों पर कार्य में लापरवाही, जनशिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप थे। शिकायतों की जांच के बाद शासन स्तर से यह सख्त कदम उठाया गया है।
शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
