NCR NEWS

10 साल बाद मिला जिगर का टुकड़ा परिजन देखकर हुए खुश

 

नोएडा पुलिस द्वारा 10 साल पूर्व गुम हुए बच्चे को खोज निकाला गया है जी हां यह खबर पढ़ कर आपको हैरानी होगी लेकिन यह सच है। नोएडा पुलिस ने यह कारनामा कर दिखाया। दरअसल आज से 10 साल पूर्व 6 नवम्बर 2015 को नोएडा के गेझा निवासी पिता ने थाना फेज़ 2 अपने बच्चे के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस द्वारा बंद कर दी गईं थी केस की फाइल

पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला आखिरकार केस में 20 दिसंबर 2022 को एफआर लगा दी गई और जांच बंद कर दी गई। अभी कुछ दिन पहले 28 मई को फरीदाबाद हरियाणा मे एक बच्चा गायब होने का मामला सामने आया। फरीदाबाद पुलिस ने बच्चा बरामद कर लिया। अपहरण करने वाले मांगल नामक अभियुक्त से पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि उसके पास एक और बच्चा है, जो उसने आज से 10 साल पहले नोएडा से किडनैप किया था। फरीदाबाद पुलिस ने नोएडा पुलिस को इसकी जानकारी दी।नोएडा पुलिस द्वारा जब छानबीन की तो पता चला यह वही बच्चा है,जो 10 साल पूर्व नोएडा के गेझा गांव से लापता हुआ था। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। वह अकेला रहता था, उसने अपना सहारा बनाने के लिए इस बच्चे का अपहरण किया था। पुलिस में परिजनों को बुलाकर बच्चों की पहचान कराई गई बच्चे की कटी उंगली और शरीर पर अन्य निशान देखकर परिजनों ने उसकी पहचान कर ली है।

बच्चे का होगा डीएनए टेस्ट 

पुलिस के अनुसार बाल कल्याण समिति के सामने बयान लिए जाएगे। बच्चे का डीएनए पिता से मैच किया जाएगा उसके बाद ही बच्चे को उसके परिवार को सौंपा जाएगा। जानकारी के अनुसार पहले पिता पुत्र का डीएनए मैच कराया जाएगा उसके बाद ही बच्चे को अपने परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल नोएडा पुलिस इन परिजनों के लिए देवदूत बनकर आई है। बच्चे के परिजनों में खुशी की लहर है।

Related posts

नोएडा के प्रमुख पार्कों व सार्वजनिक स्थानों का होगा जीर्णोद्धार, स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर अहम बैठक

First Opinion News

यीडा के सेक्टर  28 एवं सेक्टर 32 के बिजली घर यूपीपीसीएल को हस्तान्तरित आधा दर्ज़न से अधिक गावों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

First Opinion News

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर द्वारा ध्वजारोहण, पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

First Opinion News

Leave a Comment