NCR NEWS

Ghaziabad:आंधी-तूफान को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी।

गाजियाबाद मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद में 15 अक्टूबर से आँधी-तूफान, ओलावृष्टि एवं वज्रपात के साथ भारी बारिश को लेकर 15 से 16 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से अपील है कि, कृपया भारी वर्षा,ओलावृष्टि और वज्रपात के दौरान निम्न सावधानियां बरते।

1-पुराने जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों से दूर रहें।

2-रेडियो,टेलीविजन,सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें।

3-अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।

4-लोहे की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें।

5-बिजली के तार और विद्युत पोल के नीचे या आसपास न खड़े हों। 

6-निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले टीन शैड आदि को मजबूती से

7-बांधकर रखें तथा उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।

8-आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के दौरान यात्रा करने से बचें,इस दौरान पेडों आदि के नीचे शरण ना लें।

9-खेतों में पहले से ही कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रख लें।

10-किसान भारी वर्षा और ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर न जाएं।

मौसम के बारें में और अधिक जानने के लिए प्ले स्टोर से सचेत ऐप डाउनलोड कर सकते है।

किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर रखें।

Related posts

कप्तान पैदल निकले गश्त पर व्यापारियों की सुनी समस्या

firstopinion

Grater Noida:PNB शाखा में 35 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, ग्राहकों की FD तोड़कर निजी खातों में रकम ट्रांसफर।

First Opinion News

बृहस्पतिवार को फाइनल के लिए भिड़ेंगी मुजफ्फर नगर लायंस और मथुरा योद्धास

First Opinion News

Leave a Comment