नोएडा पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान (फेज-6.0) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन कर प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति एवं अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रख्यात साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन गेमिंग एवं सोशल मीडिया से जुड़े जोखिमों, फिशिंग, ओटीपी एवं बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों से अवगत कराते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सावधानियों एवं बचाव उपायों की भी जानकारी दी।
इस दौरान गौतमबुद्धनगर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 5,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन अपराधों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर संबंधित थानों की साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों द्वारा सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी गई।
