NCR NEWS

कंपनी में हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

ग्रेटर नोएडा थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा कंपनी में हुई 3 करोड़ की चोरी का खुलासा किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ के बताया कि 9 अक्टूबर की रात्रि में हम तीनो ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर की साईट बी में स्थित आईनोट्रोनिक्स कम्पनी में घुसकर कम्पनी में रखे पे.टी.एम मशीनें व सैटअप बाक्स व अन्य सामान को चोरी कर अपने छोटा हाथी में रखकर चोरी कर ले गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सूरजपुर से तीन टीमें गठित की गयी है। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बिलाल, सलमान और आदिल शामिल है।

पुलिस द्वारा कब्जे से एक छोटा लोड़र वाहन रजिस्ट्रेशन नम्बर- डीएल 1एल एएच 6924 में चोरी की 1512 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीन, 1660 पी.ओ.एस. पे.टी.एम. ट्रांजेक्शन मशीन मोबाईल टाईप, एयरटेल कम्पनी के 147 सैटअप बॉक्स, एक बारकोड़ प्रिंटर मशीन, 02 क्यूआर कोड़ स्कैनर मशीन, 02 रोल शोल्डर वायर, 10 मदरबोर्ड, 03 अवैध चाकू मौके से बरामद हुए है।  बरामद चोरी के सामान के सम्बन्ध में थाना सूरजपुर मु0अ0सं0-578/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत है।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

First Opinion News

चोरी के आरोप में अमेरिकी डॉलर के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी ई-बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, गौतमबुद्धनगर में चलाई जाएंगी 100 इलेक्ट्रीक बस।

First Opinion News

Leave a Comment