ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ऐच्छर शाखा में करीब 35 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है।
करोड़ों के घोटाले की ख़बर सुनते ही मचा हड़कंप।
करोड़ों के घोटाले की ख़बर सुनते ही ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि, बैंक में लोगों की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तोड़कर उनकी रकम अन्य व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई।
मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रभावित लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बैंक पहुंचकर जमकर हंगामा काटा ।
निष्पक्ष जांच कराने और जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग।
इस मामले के बाद लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एफडी की रकम कथित तौर पर दूसरे खातों में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद बैंक परिसर में ग्राहकों की भीड़ जुट गई। पीड़ित खाताधारकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनकी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग उठाई।
खाताधारकों की जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर उठने लगे हैं सवाल।
करीब 35 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता का मामला सामने आने के बाद बैंकिंग व्यवस्था और खाताधारकों की जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि अभी यह जांच का विषय है कि FD की रकम किस प्रक्रिया के तहत तोड़ी गई, किन खातों में ट्रांसफर की गई और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका रही।
फिलहाल मामले में बैंक प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
