NCR NEWS

नोएडा पुलिस द्वारा स्थानीय महिलाओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में किया गया जागरूक।

 

गौतमबुद्धनगर डीसीपी महिला सुरक्षा व एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व मे कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में महिला बीट अधिकारियों द्वारा स्थानीय महिलाओं को महिला सुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।

नोएडा पुलिस की महिला सुरक्षा टीम द्वारा अलग अलग गांव, सोसायटियों, लेबर कॉलोनियों, कंपनियों, बाजारों में महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्र करते हुए उनसे वार्ता की गई व सभी को महिला सशक्तिकरण अभियान, उनके प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे मिशन शक्ति, शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं और स्कूली बच्चियों को महिला सुरक्षा टीम द्वारा मिशन शक्ति पंपलेट वितरित किए गए एवं महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध को चुपचाप बर्दाश्त न करे व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत बताये गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे जिससे अविलम्ब सहायता प्रदान की जा सके।

Related posts

ब्रांड मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी ISO सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज बरामद

First Opinion News

जन कल्याण व पर्यावरण हितकारी है, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिलाधिकारी

First Opinion News

नोएडा में धर्मांतरण कर जबरन शादी कराने के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

Leave a Comment