NCR NEWS

मीटर रिडिंग से निजात पाने के लिए स्मार्ट मीटर का प्रयोग करें उपभोक्ता-मुख्य अभियन्ता

 

गाजियाबाद मुख्य अभियन्ता(तृतीय) दीपक अग्रवाल, ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि, उपभोक्ताओं को आधुनिक स्मार्ट टेक्नोलाजी के सहारे मीटर रीडरों से मुक्त रिडिंग की व्यवस्था एवं ऑन लाईन विद्युत भुगतान की सुविधा स्मार्ट मीटर के माध्यम से की जा रही है। गाजियाबाद जिले में लगभग 11 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जाने है, वर्तमान में लगभग 1 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिये गये है। स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी विद्युत खपत की मॉनिटरिंग स्वयं प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करके कर सकते है। इस व्यवस्था मे उपभोक्ता रिचार्ज भी अपनी सुविधा अनुसार करा सकते है।

कुछ लोगो द्वारा स्मार्ट मीटर के बारे में यह भ्रान्ति फैलाई जा रही है कि, स्मार्ट मीटर तेज चलता है। इस शक को दूर करने के लिए विभाग द्वारा 5 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर पुराना मीटर भी चैक मीटर की तरह छोड़ा गया। इनमें से लगभग 300 उपभोक्ताओं का औचक निरीक्षण कराया गया एवं दोनों मीटरों की खपत का मिलान किया गया, जिसमें दोनो मीटरों की खपत बराबर पाई गयी। जिसके बाद यह सिद्ध हो गया है कि,स्मार्ट मीटर सही रिडिंग रिकॉड कर रहा है।

सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि, मीटर रीडर / मीटर रिडिंग से निजात पाने के लिए स्मार्ट मीटर का प्रयोग करें और विभाग का सहयोग करें।

Related posts

अवैध सम्बन्ध बनी हत्या की वजह, पुलिस ने किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

मोती गोयल हत्याकांड का खुलासा 5-5 लाख रुपए में हायर किये गये थे 2शूटर

firstopinion

चलती वैन में हुए झगड़े में तिहाड़ के एक कैदी की मौत

firstopinion

Leave a Comment