NCR NEWS

गाजियाबाद में मुठभेड़, मासूम के साथ हैवानियत करने वाला 50 हज़ार का इनामी ढेर

 

गाजियाबाद। चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद जशीन उर्फ छोटू को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।

पुलिस के अनुसार जशीन उर्फ़ छोटू ने अपनी सगी 4 साल की भांजी को दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी पुलिस के द्वारा जशीन पर 50 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित था।

पुलिस के अनुसार, एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और एसीपी क्राइम के नेतृत्व में स्वाट टीम ने थाना टीला मोड़ क्षेत्र में कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस कार्रवाई में पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 जानकारी के अनुसार मारा गया आरोपी मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव का निवासी था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related posts

सस्ते लोन के नाम पर लाखों की ठगे

firstopinion

यीडा के सेक्टर  28 एवं सेक्टर 32 के बिजली घर यूपीपीसीएल को हस्तान्तरित आधा दर्ज़न से अधिक गावों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर में होगा विश्व कौशल प्रतियोगिता का आयोजन

firstopinion

Leave a Comment