NCR NEWS

पुलिस कमिश्नर द्वारा विभिन्न मल्टीनेशनल कम्पनीयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन ।

 

नोएडा पुलिस आयुक्त द्वारा अपने कार्यालय में विभिन्न मल्टीनेशनल कम्पनी के एम.डी, सी.ई.ओ, एच.आर हेड एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया । उक्त गोष्ठी में श्रमिकों के हितों की रक्षा, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यस्थल की परिस्थितियों, आवागमन प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। एमएनसी कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को सुना गया।

 

पुलिस आयुक्त द्वारा गोष्ठी के दौरान उत्तरप्रदेश शासन द्वारा न्यूनतम मजदूरी की दरों में 21 प्रतिशत की वृद्धि एवं श्रमिक हित में लिए गए विभिन्न निर्णयों के संबंध में किए जा रहे कार्यों के बारे में उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत करया गया तथा श्रमिकों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया।

 

इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं श्रमिकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

Related posts

किसानों ने डीएम ऑफिस मे मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर पुलिस , 25 नए टू-व्हीलर PRV वाहनों को ‘डायल-112’ के बेड़े में किया गया शामिल।

First Opinion News

मोती गोयल हत्याकांड का खुलासा 5-5 लाख रुपए में हायर किये गये थे 2शूटर

firstopinion

Leave a Comment