NCR NEWS

सरकार युवाओं को देगी राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड 

गाज़ियाबाद,जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ऋषि कुमार के अनुसार राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ एवार्ड हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह पुरस्कार बीते तीन सालों में किए गए कार्यों (उपलब्धियों) के आधार पर दिया जाएगा। 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के आधार पर प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं को विकास कार्यक्रमों एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रोत्साहित करना है। आवेदक को खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा, स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य अनुसंधान, कला-संस्कृति, साहित्य, मानवाधिकार, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा, शैक्षिक उत्कृष्टता और स्मार्ट लर्निंग जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतू यह पुरस्कार दिया जाएगा।

नियम और शर्ते 

आवेदन के लिए पात्रता आयु सीमा 15 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना नामांकन वर्ष की 1 जनवरी को की जाएगी। पात्र युवा जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में इन क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, वे आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन का प्रारूप किसी भी कार्य दिवस में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, विकास भवन कक्ष संख्या-223, कलेक्ट्रेट परिसर गाज़ियाबाद से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पुलिस सत्यापन आख्या सहित 22 सितम्बर 2025 तक तीन प्रतियों में उसी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है।

Related posts

नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मोहर

First Opinion News

पुलिस कप्तान मथुरा ने दो दर्जन से ज़्यादा उप निरीक्षकों के किए तबादले

First Opinion News

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में फंसा युवक, वीडियो वायरल

First Opinion News

Leave a Comment