NCR NEWS

यीडा के सेक्टर  28 एवं सेक्टर 32 के बिजली घर यूपीपीसीएल को हस्तान्तरित आधा दर्ज़न से अधिक गावों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

 

 

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 28 और सेक्टर 32 में अपने द्वारा निर्मित दो बिजली घर यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) को हैंडओवर कर दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और सेक्टरों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की बात की जा रही है। दोनों नव निर्मित बिजली घर लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 28 स्थित बिजली घर का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। लगभग 10 करोड़ लागत एवं 33/11केबी क्षमता वाला यह बिजली घर 20MVA का है, जो स्थानीय औद्योगिक इकाईयों, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, डेटा सेंटर और विकसित होने वाले सेक्टरों को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराएगा।  विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि इन बिजली घरों से ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली की सुविधा मिलेगी। सेक्टर 32 स्थित बिजली घर भी बनाकर तैयार हो गया है, जो लगभग 10 करोड़ रुपए की धनराशि से बनकर तैयार हुआ है। इस उपकेंद्र से गांवों तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगे हुए औद्योगिक क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह योगी सरकार द्वारा ने हर गांव तक 24 घंटे बिजली पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। इन दोनों उपकेंद्रों के संचालन से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार होगा, बल्कि यह बिजली घर पूरे सेक्टर 28 और सेक्टर 32 के औद्योगिक एवं आवासीय विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा।

सेक्टर 28 सेक्टर बिजली घर से ग्राम तिरथली, नगला हुकम सिंह, नगला भटोना, नगला हांडा, नगला जहानू, तिरथली खेड़ा और कुरैव को जोड़ा गया।

Related posts

स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की स्मृति में हुआ दंगल का आयोजन, विशिष्ठ अतिथियों ने कार्यक्रम में की शिरकत

First Opinion News

नोएडा प्राधिकरण ने मनाया 79वा स्वतंत्रता दिवस, सीईओ ने शहर के मुख्य चौराहो पर क्लॉक टॉवर ट्रैफिक बूथ एवं वॉटर एटीएम का किया उद्घाटन

First Opinion News

गाजियाबाद,बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों में मिशन शक्ति खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

First Opinion News

Leave a Comment