गाजियाबाद 5 सितंबर आरटीओ कार्यालय के बाहर अवैध दुकानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया गया।
अशोक कुमार श्रीवास्तव एआरटीओ (प्रशासन) गाजियाबाद द्वारा पुलिस बल के सहयोग से संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर के बाहर अनधिकृत गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान कार्यालय परिसर के बाहर अनधिकृत रूप से दुकानें लगाने वाले व्यक्तियों को मौके से हटाया गया तथा उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में परिसर के बाहर किसी भी प्रकार की अनधिकृत दुकान, ठेला अथवा अन्य गतिविधि करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
कार्यालय में आए लोगों से संवाद करते हुए अधिकारियों ने बताया कि परिवहन विभाग से संबंधित किसी भी कार्य में यदि किसी काउंटर पर कोई समस्या, अनावश्यक विलंब या कठिनाई आती है, तो वे तत्काल ARTO (प्रशासन) को अवगत कराएं, ताकि समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा सके।
