NCR NEWS

Noida News:जनसमस्याओं को लेकर प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-42 का निरीक्षण,जल्द समाधान का मिला आश्वासन।

सेक्टरवासियों ने सीनियर मैनेजर के सामने रखी अपनी समस्याएं।

नोएडा के सेक्टर-42 का प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर आर के शर्मा द्वारा आज निरीक्षण किया। इस दौरान आरडब्लूए पदाधिकारियों ने उन्हें सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया।

आरडब्लूए की मुख्य मांगे निम्न प्रकार है।

 सेक्टर की बंद पड़ी सर्विस रोड की सभी तुरंत चालू किया जाए।

सर्विस रोड के बीच में पड़ रहे बिजली के पोल एवं जर्जर पब्लिक यूरिनल को हटाया जाए।

सेक्टर की सुरक्षा हेतु टूटी हुई तारफेंसिंग को तुरंत ठीक कराया जाए व अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाये ।

प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर ने मौके पर सभी समस्याओं को देखा और गंभीरता से सुना। उन्होंने इन सभी कार्यों को जल्द ही पूरा कराए का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि “सेक्टर की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता है। सर्विस रोड चालू होने से हजारों लोगों को फायदा होगा और टूटी तारफेंसिंग ठीक होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। हम उम्मीद करते हैं कि जनहित में जल्द सभी कार्य पूरे होंगे ।

Related posts

नकली सोना दिखाकर करते थे ठगी, महिला समेत 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

First Opinion News

पुलिस मुठभेड के दौरान 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार। 

First Opinion News

राजस्व विभाग ने महागुन बिल्डर से वसूले 11 लाख 53 हज़ार

firstopinion

Leave a Comment