NCR NEWS

पुलिस मुठभेड के दौरान 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार। 

 

ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा कार्गाे टी पाइन्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह रूका नहीं बल्कि मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस द्वारा मोटर साइकिल सवार का पीछा किया गया। अपने आप को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान हरियाणा निवासी संजू के रूप में हुयी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा खोखा कारतूस तथा एक चोरी की बिना नंबर प्लेट की मोटर साईकिल बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी पशु क्रूरता निवारण, गौवंश संरक्षण आदि मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।

Related posts

सपा नेता अक्षय चौधरी ने दादा की याद में कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, राजकुमार भाटी और वीरसिंह यादव ने किया शुभारंभ

First Opinion News

नोएडा अथॉरिटी, लेट आने वाले सभी कर्मचारियों का कटा एक दिन का वेतन

First Opinion News

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट

First Opinion News

Leave a Comment