ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस द्वारा पीड़ित की द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर टप्पेबाजी करके लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा इस गिरोह की 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 2 अज्ञात पुरुष व 1 अज्ञात महिला द्वारा पीड़ित के पिता को नकली सोने के आभूषण से भरा बैग देकर लाखों रुपये की ठगी करने के सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0स0-575/2026 धारा 318(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
12 सितंबर को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इन्टेलीजेन्स, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से उक्त घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों मनी, मोहन और धर्मा को चार मूर्ति से एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से उक्त घटना से सम्बन्धित धोखाधडी किये गये रुपयो में से कुल 120000/- रुपये नकद बरामद तथा व एक पीली धातु की चैन वाली झालर बरामद हुए तथा 2-2 लाख रूपये की दो एफडी फ्रीज की गयी है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त खुद को मजदूरी का कार्य करने वाले बताकर किसी आम व्यक्ति को यह बताते हैं कि हमें खुदाई में कुछ सोना चॉदी मिला है, जिसको हम बेचना चाहते है। इस प्रकार अभियुक्तों द्वारा व्यक्ति को अपने पूर्ण विश्वास में ले लेते है उसके बाद उस व्यक्ति को एक दो दिन बाद नकली सोना चाँदी का सामान दिखाते है तथा बहुत कम दाम में बेचने की पेशकश करते है तो सामने वाला व्यक्ति लालच में आ जाता है और अभियुक्त घटना को अंजाम देकर भाग जाते है।
