NCR NEWS

जन कल्याण व पर्यावरण हितकारी है, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिलाधिकारी

 

गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मद्देनज़र यूपीनेडा, विद्युत विभाग, पंजीकृत वैन्डर्स के साथ प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान ​वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा एसके सिंह द्वारा बताया गया कि, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2025—26 हेतु जनपद को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मद्देनज़र 15670 घरेलू सोलर पॉवर प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। वर्तमान समय सोलर पॉवर प्लांट लगाने हेतु लाभार्थियों द्वारा ऑनलाईन https://pmsuryaghar.gov.in व स्कैनर के माध्यम से 8756 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3276 सोलर पॉवर प्लांट लगाये गये है। 5480 कनैक्शन लगाने हेतु सम्बंधित वैन्डर्स द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि, प्राप्त शेष 5480 आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही हेतु उन्हें सभी 68 वैन्डर्स में बांट दिया जाएं। नये आवदेनों हेतु मीडिया, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचार—प्रसार कराया जाएं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वपूर्ण व लाभप्रद योजना हैं, जो कि लाभार्थी ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभदायक है। इससे लोगों के बिजली बिलों में कटौती भी होगी। इस योजना के अंतर्गत खप्त से अधिक बिजली उत्पादन होने पर विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित दरों पर उपभोक्ता को भुगतान दिया जाता है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना विद्युत आपूर्ति हेतु महत्वपूर्ण व आवश्यक साधन हैं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जन कल्याण व पर्यावरण हित में है। वैन्डर्स द्वारा विद्युत विभाग व बैंक द्वारा उपरोक्त कार्य में पूर्ण सहयोग ना देने की बात कहीं गयी। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि योजना को पूर्ण कराने में सहयोग प्रदान किया जाए। वैन्डर्स द्वारा योजना सम्बंधित अपलोड़ दस्तावेजों की ही जांच की जांए तथा वैन्डर्स से अनावश्यक पेपर ना मंगवायें जाएं। डीएम ने कहा कि शीघ्र ​ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित सभी विभागों के साथ भी बैठक की जायेगी।

आज की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एसपीओ पीओ नेडा, विद्युत विभाग के तीनों मुख्य अभियंता, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व वैन्डर्स उपस्थित रहे।

Related posts

गाज़ियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग 5 गाड़ियों के मदद से पाया गया आग कर काबू

First Opinion News

नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मोहर

First Opinion News

जनता की शिकायतों का समय से हो समाधान,लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी डीएम

First Opinion News

Leave a Comment