NCR NEWSUncategorized

नोएडा पुलिस द्वारा नकली पनीर बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 14 क्विंटल नकली पनीर बरामद 

 

नोएडा पुलिस द्वारा नकली पनीर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

जानकारी के अनुसार नकली पनीर तैयार किया जाता था, और एनसीआर क्षेत्र मे दुकानदारों को असली पनीर बताकर बेचा जाता था। नोएडा के थाना सैक्टर 63 नोएडा पुलिस द्वारा यूपी 81 ईटी 8564 महिन्द्रा पिकअप 14 क्विंटल नकली पनीर के साथ पकड़ी गयी है।

अभियुक्तों द्वारा ग्राम सहजपुरा अलीगढ स्थित अफसर व गुड्ड उर्फ रहीश के प्लांट पर नकली पनीर तैयार कर गुलफाम, नावेद व इकलाख द्वारा एनसीआर क्षेत्र में दुकानदारों को धोखा देकर असली पनीर बताकर बेचा जाता था। अभियुकतों द्वारा करीब 6 माह से यह गोरख धंधा चलाया जा रहा था। अभियुकतों द्वारा यह पनीर 180/- रू से 220/- रू के हिसाब से दुकानदारों को बेचा जाता है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि अभियुक्तों से बरामद कच्चा माल जिसमें पालमोलिन आयल तथा पोस्टर कलर मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बरामद पनीर का सैम्पल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद समुचित धारा में कार्यवाही की जायेगी।

जानकारी के अनुसार रेड बुल बीन (सॉर्टेक्स क्लीन) को पानी में भिगोया जाता है। 25-25 किलो की दो बोरियों को 8 क्विंटल पानी या “सपरोता” लिक्विड के साथ उबाला जाता है।

उसमें पोस्टर कलर (व्हाइटनर) मिलाया जाता है। फिर नीले डिब्बे वाला कैमिकल डालकर मिश्रण को फाड़ा जाता है ताकि पनीर जैसा रूप बने। कपड़े में बांधकर ठंडे पानी में डाला जाता है। फिर दबाकर पानी निकाला जाता है।

पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों

गुड्डू उर्फ रहीश, गुलफाम,नवेद इकलाख को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से

2 कट्टा धौलपुर फ्रेश स्किम्ड मिल्क पाऊडर 25-25 किलो

5 कट्टे रैड बुल प्रीमियम क्वालिटी एग्री प्रोडक्ट सार्टेक्स क्लिन 25-25 किग्रा0

2 टीन नेचुरल गोल्ड न्यूट्री लिव रिफाइन्ड पालमोलिन 15-15 किग्रा,कन्ट्री नीले रंग का 4 किग्रा केमिकल।

पनीर बनाने वाली मशीन,मिक्सर ग्राइन्डर, ट्रान्सपेरेन्ट शीशी पोस्टर सफेद कलर , नीले रंग के ड्रम, कुण्टल कृत्रिम पनीर, महिन्द्रा पिकप बरामद किया है।

Related posts

गाजियाबाद में मुठभेड़, मासूम के साथ हैवानियत करने वाला 50 हज़ार का इनामी ढेर

First Opinion News

नोएडा लाजवाब इसके दसा और दिशा दोनो खराब

firstopinion

स्कूलों के पास तंबाकू पदार्थों की बिक्री होने पर प्रिन्सिपल पर होगी कारवाई डीएम

firstopinion

Leave a Comment