NCR NEWS

Ghaziabad News:सम्पूर्ण समाधान दिवस,तीनों तहसीलों में 155 शिकायतें प्राप्त,16 का मौके पर निस्तारण।

 

गाजियाबाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

सदर-37 शिकायतें प्राप्त 6 शिकायतों का निस्तारण।

एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में सदर तहसील का समाधान दिवस रोटरी क्लब गाजियाबाद में आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर अजीत सिंह, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोनी-34 शिकायतें प्राप्त 4 शिकायतों का निरस्तारण।

मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लोनी दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 04 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर-84 शिकायतें प्राप्त 6 शिकायतों का निस्तारण।

एडीएम एल/ए अवनीश सिंह की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 84 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम मोदीनगर कोमल पंवार, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 तीनों तहसीलों में 155 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 16 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

Related posts

अवैध उगाही का मामला में सिकंदराबाद थाने के 7 पुलिसकर्मी निलंबित।

पूर्व सैन्य अधिकारी से साइबर अपराधियों ने की एक करोड़ की ठगी

First Opinion News

नोएडा,वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु GRAP के तहत कड़ी निगरानी, प्राधिकरण की 14 विशेष टीमों द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर निरीक्षण

First Opinion News

Leave a Comment