NCR NEWS

पूर्व सैन्य अधिकारी से साइबर अपराधियों ने की एक करोड़ की ठगी

 

नोएडा साइबर अपराध से आज आम आदमी ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े अधिकारी और कारोबारी भी पीड़ित है। ताज़ा मामला एक पूर्व सैन्य अधिकारी के साथ हुई साइबर ठगी का है। भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी को साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का शिकार बनाया गया है। अपराधियों ने पूर्व सैनिक को पहले डिजिटल अरेस्ट किया फिर अलग-अलग खातों में एक करोड रुपए अपने खाते में डलवा लिए। उन्हें एक दो नहीं पूरे 26 दिनों तक डिज़िटल अरेस्ट करके रखा गया, और फिर उनकी गाढ़ी कमाई पर डाका डाला।

साइबर अपराधियों ने खुद को ट्राई का अधिकारी बता कर कॉल किया

कॉल करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया और पूर्व वायु सेना अधिकारी को मनी लांड्रिंग के केस में फसाने और उनके सभी खातों को सीज़ करने की धमकी दी। उन्हें कुछ कथित पुलिस अधिकारीयों द्वारा उनकी संपत्ति सीज़ करने की धमकी दी गई। इस पर सैन्य अधिकारी घबरा गए जिसके बाद उनसे साइबर ठगों ने अलग-अलग खातों में कुल एक करोड़ की रकम प्राप्त कर ली गई। ठगी का शिकार हुए व्यक्ति एक बड़े व्यापारी और पूर्व वायु सेना के अधिकारी है। मामले का खुलासा तब हुआ जब इन्होंने नोएडा के साइबर क्राइम ब्रांच थाने में इसकी शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related posts

ऑटो चालक यूनियन ने अपनी मांगो को लेकर परिवहन विभाग और ट्रेफिक पुलिस के आला अधिकारीयों से की मुलकात

First Opinion News

खेत में पराली या फसल अवशेष जलाने पर 15 हज़ार का ज़ुर्माना

firstopinion

Grater Noida:त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सेंट्रल नोएडा के थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज रहे मौजूद।

First Opinion News

Leave a Comment