NCR NEWS

Grater Noida:बीटा-2 पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल बरामद।

 

मास्टर की से चुराते थे वाहन, चेकिंग से बचने के लिए  घिस देते थे चैचीस नंबर।

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं, जो रैकी करके गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा व नोएडा/एनसीआर क्षेत्र में मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिल चोरी करते है। यह लोग मोटरसाइकिल के चैसिस नम्बर घिस देते है और मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा लेते है। बरामद मोटरसाइकिल 1-हीरो स्पेलडर रजि0 नं0 DL1SZ0740 के सम्बन्ध में थाना बीटा-2 पर 2-मोटरसाइकिल हीरो स्पेलडर रजि0 नं0 UP38AM1095 के सम्बन्ध में थाना गुन्नौर, जनपद संभल पर 3-मोटरसाइकिल हीरो स्पेलडर प्लस रजि0 नं0 HR29AB4574 के सम्बन्ध में थाना मुजेसर जनपद फरीदाबाद, हरियाणा पर मामला दर्ज़ है। बाकी मोटरसाइकिल नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली से चोरी की गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान साहिल और प्रबल यादव के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से

 1.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक रजि0 नं0 UP13AC5968

2.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक रजि0 नं0 DL1SZ0740

3.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक रजि0 नं0 UP14CZ8681

4.हीरो स्पेलडर प्लस रंग ब्लैक रजि0 नं0 HR29AB4574

5.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक चैचिस नं0 MBLHA10EZA9J02329

6.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक रजि0 नं0 UP38AM1095

7.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक बिना नम्बर प्लेट

8.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक इंजन नं0 HA10EJCHG26216

9.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक रजि0 नं0 UP15CM3634

10.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक रजि0 नं0 UP15V7831

11.हीरो स्पेलडर रंग ब्लैक बिना नम्बर प्लेट

12.बजाज पल्सर NS 125 रंग ब्लैक रेड रजि0 नं0 UP16DC9736

13.04 फर्जी नम्बर प्लेट

14.01 पेचकस (मास्टर चाबी)

15.01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

Related posts

गाजियाबाद में तिरंगा महोत्सव के मौके पर किया गया संगीत समारोह का आयोजन

First Opinion News

Gaziabad:सेवा संकल्प अभियान” के तहत गौशालाओं पर चला विशेष स्वच्छता एवं स्वास्थ्य अभियान।

First Opinion News

मुख्यमंत्री ऋण योजना को सफल बनाने मे बैंक करें सहयोग लाभार्थियों को योजनाओं के बताएं फायदे, जिलाधिकारी

First Opinion News

Leave a Comment