NCR NEWS

अवैध उगाही का मामला में सिकंदराबाद थाने के 7 पुलिसकर्मी निलंबित।

 

बुलंदशहर जनपद बुलंदशहर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सिकंदराबाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर निर्दोष लोगों को पकड़कर अवैध उगाही करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने थाने के 3 अधिकारियों और 4 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मी निर्दोष व्यक्तियों को पकड़कर उन पर दबाव बनाते थे और उनसे धन उगाही करते थे। शिकायत मिलने के पर मामले की जांच कराई गई , जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद तत्काल प्रभाव से सभी आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया।

निलंबित पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर (थानेदार): नीरज मलिक, सीनियर इंस्पेक्टर: अरुण कुमार, चौकी इंचार्ज (जेल): अमित कुमार। सिपाही: योगेश कुमार, प्रवेश बैंसला, सुमित कुमार और विपुल कुमार शामिल है।

डीआईजी के अनुसार विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में साफ संदेश गया है कि गलत कार्यों में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related posts

नोएडा पुलिस द्वारा नकली पनीर बनाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,4 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 14 क्विंटल नकली पनीर बरामद 

First Opinion News

नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बिसरख पुलिस द्वारा 3 अभियुक्त गिरफ्तार

First Opinion News

गाज़ियाबाद के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग 5 गाड़ियों के मदद से पाया गया आग कर काबू

First Opinion News

Leave a Comment