नोएडा के सेक्टर 50 में डिवोशनल, म्यूज़िकल एवं सोशल सोसाइटी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम “बाग़बान” का आयोजन किया गया। यह शाम पूर्ण रूप से समाज के सीनियर सिटीज़न्स के लिए समर्पित रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विमला बाथम (पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग), संजय बाली सांसद प्रतिनिधि, वी. के सूद उपस्थित रहे। बी.एस. फाउंडेशन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों, संस्कारों और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है।
डॉ. बबीता के अनुसार संगीत आत्मा को शांति देता है और समाज में संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। डॉ. बबीता ने दिल्ली-नोएडा की अनेक महिलाओं को संगीत शिक्षा देकर उन्हें न केवल मंच प्रदान किया, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी दिखाया। आज उनकी शिष्याएं बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से पहचान बना रही हैं।
उनकी सामाजिक सेवाओं का दायरा बहुत व्यापक है – गौशालाओं में गायों की सेवा करना, सर्दियों में उन्हें गरम कपड़े ओढ़ाना, गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए मीटिंग्स आयोजित कर स्वास्थ्य, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा और पारिवारिक मूल्यों पर जागरूकता फैलाना, तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का भार उठाना।
कार्यक्रम के दौरान बी.एस. फाउंडेशन ने दो महिलाओं को सिलाई मशीनें और एक दिव्यांग नागरिक को व्हीलचेयर भेंट की गई।
फाउंडेशन की तरफ से गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियों और वरिष्ठ नागरिकों ने नृत्य कर इस शाम को और भी यादगार बना दिया।
इस मौके पर टी.एन. गोविल, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, मान सिंह चौहान अध्यक्ष शनि मंदिर समिति, ओम विश्रांति की संस्थापक ज्योति सक्सेना, त्रिलोक शर्मा, अशोक श्रीवास्तव रेखा शर्मा, पुष्कर शर्मा सहित नोएडा-दिल्ली की अनेक विशिष्ट हस्तियां और समाजसेवी मौजूद रहे।
