NCR NEWS

ग्रेटर नोएडा, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 6 बदमाशों को किया गिरफ़्तार 3 बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल

ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हुई है । मुठभेड़ में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है एसपी देहात गौतमबुद्ध नगर सुनीति सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्तिथ निर्माणाधीन साईट पर लूट कर भाग रहे है । सूचना पर पुलिस ने कासना के चुहडपुर अंडरपास के पास से बदमाशों को धर दबोचा ।

पुलिस ने 6 अभियुक्तों कुलदीप, नरेन्द्र, रविन्द्र उर्फ बैगन,सुरजीत उर्फ भूरा, सुनील उर्फ कोटन, जीतेन्द्र उर्फ जीते को गिरफ़्तार किया है।

मुठभेड के दौरान तीन अभियुक्त कुलदीप, नरेन्द्र तथा रविन्द्र गोली लगने से घायल हो गये है। थाना कासना पर नियुक्त आरक्षी रविन्द्र कुमार भी मुठभेड के दौरान घायल हो गये है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है । गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से काॅपर की प्लेट, एक वैगन आर कार, दो मोटरसाइकिल, तीन तमंचे व भारी मात्रा मे कारतूस तथा चाकू बरामद किये गये है । पुलिस के अनुसार गिरफ़्तार किये गये अभियुक्तों पर ग्रेटर नोएडा की निर्माणाधीन साईट पर गार्ड को बंधक बना लाखों का कॉपर की लूट की थी । पूर्व में भी इन बदमाशों पर डकैती एवं अन्य संगीन अपराधों में मामले दर्ज़ है ।

Related posts

दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना, युवक को 15 हज़ार और युवती को दी जाएगी 20 हज़ार की प्रोत्साहन राशि।

First Opinion News

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी ई-बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा, गौतमबुद्धनगर में चलाई जाएंगी 100 इलेक्ट्रीक बस।

First Opinion News

गौतमबुद्धनगर में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शुरू किया गया आधुनिक क्रेच,महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मिलेगी राहत।

First Opinion News