NCR NEWS

ग्रेटर नोएडा में चलती कार में छात्रा के साथ गैंग रेप

ग्रेटर नोएडा , दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में नाबालिक से गैंग रेप का मामला सामने आया है । जानकरी के अनुसार लड़की को उसी के एक रिश्तेदार ने जबरन गाडी में बन्धक बनाकर तीन लोगो के सथ मिल गैंग रेप किया । पीड़ित लड़की ग्रेटर नॉएडा के एक प्राइवेट स्कूल की 11वीं की छात्रा है। आरोपियों में एक पीड़िता का रिश्तेदार और एक क्लासमेट शामिल बताया जा रहा है। ये तीनों 11 घंटे तक इस नाबालिग लड़की को शहर की सड़कों पर घुमाते रहे और आधी रात को नॉलेज पार्क की सुनसान सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है । लड़की को मेडिकल करके आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बतौर पुलिस बीती 18 तारीख को लड़की के पिता ने दो लड़को पर आरोप लगाया था की वहे उसे जबरन ले गए है पुलिस ने जब लड़की को बरामद किया तो उसके बाद लड़की के बयानों के आधार पर धाराएं बढ़ाकर आरोपियों के खिलाफ कारवाही की जा रही है।

 

Related posts

कपड़ा कंपनी मे लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों द्वारा आग पर पाया काबू

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा निकाय चुनाव , मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी

firstopinion

एक विधायक ऐसा भी,छात्र को दिए पढाई के लिए 1 लाख रूपए

First Opinion News