NCR NEWS

शिक्षा विभाग जर्जर भवनों का करें निरीक्षण, रविन्द्र कुमार मांदड़

 

गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएं। निरिक्षण के बाद यदि आवश्यक हो तो मरम्मत, निर्माण आदि की कार्यवाही हेतु अवगत कराया जाए। यदि कोई भवन पूर्णतः जर्जर अवस्था में हैं, तो वहां बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएं और पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएं। उन्होने कहा कि यदि कोई अनहोनी का मामला आता है तो उसके लिए सबंधित प्रबंधक जिम्मेदार होगा। उस पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि एमएमजी हॉस्पिटल में यदि कोई भवन या कक्ष जर्जर स्थिति में है तो उसके निरीक्षण व जांच हेतु पीडब्लूडी के साथ समन्वय बनाते हुए भवन का स्थलीय निरीक्षण कराए यदि भवन पूर्णतः अनुपयोगी हों, उन्हें तत्काल बंद किया जाएं और यदि मरम्मत की स्थिति हो तो मरम्मत कराई जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सन्तोष कुमार उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान नवनियुक्त जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ को बधाई दी गयी।

Related posts

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने मानसी बैसोया को किया सम्मानित  

First Opinion News

ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्तों को लगी गोली।

First Opinion News

नोएडा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक, भूखंड आवंटन समीक्षा, स्क्रूटिनी आदि विषयों पर हुई चर्चा

First Opinion News

Leave a Comment