NCR NEWS

गाज़ियाबाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मे तोड़- फोड़ करने वाले अभियुको को किया गिरफ्तार

गाज़ियाबाद पुलिस ने रेस्टोरेंट मे तोड़-फोड़ करने वाले 3 अभियुक्तों को हिरासत मे लिया है। गाज़ियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने राजदीप त्यागी, अंशी त्यागी और मोंटी जाट को गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने कल राजनगर स्तिथ रेस्टोरेंट मे तोड़-फोड़ कर वहां खाना खा रहे लोगों मे दहशत का माहौल बनाकर भगदड़ मचाई थी।

क्या है पूरा मामला

गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन मे शनिवार को एक रेस्टोरेंट में अचानक कुछ बदमाशों ने घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर लोग परिवार सहित बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक से रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर की गई तोड़फोड़ से वहां मौजूद सभी लोग डर गए और डर के मारे इधर- उधर भागने लगे थे । यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज़ किया।

Related posts

गाजियाबाद,सीडीओ की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन

First Opinion News

नोएडा अथॉरिटी, लेट आने वाले सभी कर्मचारियों का कटा एक दिन का वेतन

First Opinion News

डिवोशनल, म्यूज़िकल एवं सोशल सोसाइटी द्वारा “बाग़बान” कार्यक्रम का आयोजन

First Opinion News

Leave a Comment