NCR NEWS

Noida News:पुलिस कमिश्नर का चला डंडा,5 चौकी इंचार्ज निलंबित,3 ACP और थाना प्रभारियों के खिलाफ जांच शुरू।

 

ड्यूटी में लापरवाही असंतुष्ट फीडबैक के कारण हुई कार्रवाई।

गौतमबुद्धनगर जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं करने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पांच उपनिरीक्षकों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा कई एसीपी, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, जनशिकायतों को गंभीरता से नहीं सुनने, उनका समुचित समाधान नहीं करने, हीलाहवाली करने और असंतुष्ट फीडबैक के कारण यह कार्रवाई की गई है।

5 चौकी प्रभारी किए गए निलंबित।

सेक्टर-24 के अंतर्गत।

चौकी प्रभारी मोरना अजित सिंह।

चौकी प्रभारी सेक्टर-12/22 अक्षय प्रताप।

थाना जेवर में।

आरआर साइट चौकी के प्रभारी बिरजलाल।

थाना सूरजपुर के अंतर्गत।

कस्बा सूरजपुर चौकी के प्रभारी कपिल पांडे।

कचहरी सूरजपुर चौकी के प्रभारी अनिल कुमार को निलंबित किया गया है।

3 ACP के खिलाफ बैठाई गईं जांच।

जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के आरोपों पर एसीपी-2 नोएडा, एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा और एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।

3 प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ जांच शुरू ।

के साथ थाना सेक्टर-113, थाना बीटा-2 और थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षकों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।

इन चौकी प्रभारियों के खिलाफ होगी जाँच।

चौकी प्रभारी ओखला, सेक्टर-98, सरस्वती इंक्लेव, कचहरी फेस-2, कलौंदा, सिरसा और शाहबेरी/चिपियाना सहित अन्य चौकी प्रभारियों तथा थाना दनकौर और थाना इकोटेक-1 के संबंधित हल्का प्रभारियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए है।

लापरवाही पर मिली चेतावनी।

चोरी, डाका , वाहन चोरी और स्नैचिंग जैसे अपराधों की रोकथाम तथा प्रभावी कार्रवाई में कमी पाए जाने पर कई अन्य चौकी प्रभारियों और हल्का प्रभारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। इनमें सदरपुर, एनआईबी, झुंडपुरा/गोलचक्कर, ममूरा/गढ़ी चौखंडी, एच-ब्लॉक/बहलोलपुर, गौर सिटी, एच्छर/अल्फा और कस्बा दादरी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की गई है।

Related posts

13 सितम्बर 2025 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

First Opinion News

Ghaziabad:ट्रॉनिका सिटी में श्री राम कथा का आयोजन,अतुल कृष्ण भारद्वाज भक्तों को सुनाएंगे कथा।

First Opinion News

Grater Noida:बिसरख पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में चोरी के आभूषण और नकदी बरामद।

First Opinion News

Leave a Comment