Uncategorized

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी, 1 मई से लागू नई कीमतें।

 

नई दिल्ली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गई है। इस इज़ाफे के बाद सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3071 रुपये हो गई है। बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ेगा।

होटल, रेस्टोरेंट में खाना पड़ेगा महँगा।

कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की लागत बढ़ेगी जिससे खाने के दाम भी बढ़ाए जाने की संभावना है । खासकर छोटे ढाबा संचालकों के सामने ग्राहकों को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।

शादी समारोह और अन्य आयोजनों पर पड़ेगा असर।

वहीं, गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों का असर शादी समारोह और अन्य आयोजनों पर भी देखने को मिल सकता है, जिससे इन आयोजनों का कुल खर्च बढ़ने की संभावना है।

घरेलू सिलेंडर को फिलहाल राहत।

जहां एक तरफ कमर्शियल सिलेंडर के कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं घरेलू सिलेंडर को फिलहाल इससे राहत दी गई है।

Related posts

उत्तराखंड, पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारीयों के तबादले।

First Opinion News

पत्रकारों पर मुकदमा तत्काल वापस लेकर , आरोपी पुलिस पर हो कार्यवाही, अमिताभ ठाकुर

First Opinion News

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा , सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का लिया जायज़ा

First Opinion News

Leave a Comment