NCR NEWS

नोएडा में बनेगा डियर पार्क, अगले साल अक्टूबर तक काम हो जाएगा पूरा।

 

नोएडा के सेक्टर-91 में लगभग 30 एकड़ में विकसित किए जा रहे डियर पार्क की प्रगति को लेकर 29 अप्रैल 2026 को समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने की।

इस दौरान पार्क के एंट्री लॉज के डिजाइन, डियर एवं अन्य वन्यजीवों के लिए बनाए जाने वाले इन्क्लोजर और अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई । पार्क के भीतर आगंतुकों की सुविधा के लिए बैटरी से संचालित गाड़ियां (गोल्फ कार्ट), ईवी चार्जिंग स्टेशन, टॉयलेट, धूप से बचाव के लिए शेड और पेयजल व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में तय किया गया कि डियर पार्क का उद्घाटन अक्टूबर 2026 तक कराया जाए। जानकारी के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे एनसीआर क्षेत्र में अभी कोई बड़ा वन्यजीव डियर पार्क विकसित नहीं है। ऐसे में यह परियोजना जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीवों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वर्तमान समय में हिरणों की संख्या में गिरावट को देखते हुए इस पार्क को विकसित किया जा रहा है, ताकि उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके और उनकी संख्या में वृद्धि हो। यह पार्क न केवल संरक्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि आम लोगों को शिक्षा और मनोरंजन के अवसर भी प्रदान करेगा।

हिरणों की मौजूदगी से पार्क के भीतर जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा मिलेगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप डियर पार्क (मिनी चिड़ियाघर) को एक स्वतंत्र इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस मौके पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (वीटीओ), संजय कुमार श्रीवास्तव, वन्यजीव विशेषज्ञ सलाहकार (रिटायर्ड) प्रवीण चंद्र त्यागी, महाप्रबंधक (परियोजना), निदेशक (उद्यान), उप निदेशक (उद्यान) और प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

स्वर्गीय प्रधान श्याम सिंह की स्मृति में हुआ दंगल का आयोजन, विशिष्ठ अतिथियों ने कार्यक्रम में की शिरकत

First Opinion News

IIT पास आउट एआई का इस्तेमाल कर भारतीय संस्कृति को कर रहें हैं प्रमोट

First Opinion News

नोएडा थाना सेक्टर, 24 अंतर्गत हुए मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, दो बदमाश मुठभेड़ में हुए घायल

First Opinion News

Leave a Comment